पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | करनाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | करनाल

करनालपुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस जल्द हाइप्रोफाइल ठग अजय पंडित से पूछताछ करेगी। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली निवासी अमित गोयल की शिकायत पर ठग अजय पंडित के खिलाफ धोखाधड़ी अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस के पास भेज दी है।

दिल्ली निवासी अमित गोयल ने बताया कि वह वर्ष 2012 में दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश कमेटी संघ का अध्यक्ष था। उसकी बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन के नेट पर गई थी। इस दौरान उसे अजय पंडित के सामने रहने वाले बत्रा ने बताया कि अजय पंडित कि गांधी परिवार के साथ अच्छी बनती है। अगर वह पंडित से इस बारे में बात करे तो समस्या का समाधान हो सकता है। इसके बाद जब वह पंडित से पंजाबी बाग स्थित उसके आवास पर मिला। पंडित के साथ उसकी 31 लाख में बात तय हुई थी।

सिक्योरिटीपायलट गाड़ी देख झांसे में आया: पीड़ितअमित गोयल ने बताया कि वह जब अजय पंडित से मिलने जाता था तो उसके घर पर पायलट गाड़ियां, जेड सिक्योरिटी रईस लोगों वाले ठाठ देखकर पंडित की बातों में फंस गया। पंडित ने उसे कांग्रेस पार्टी में टिकट या अच्छा पद दिलवाने का आश्वासन दिया था।

^दिल्ली निवासी अमित गोयल की शिकायत पर अजय पंडित के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन दिल्ली भेज दी है। फिलहाल दिल्ली की ओर से मामले में पूछताछ या कार्रवाई को लेकर कोई संदेश नहीं मिला। कांग्रेस में टिकट या अच्छा पद दिलवाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी का मामला दिल्ली का है। इसलिए मामले में कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी। प्रतीककुमार, थाना सिविल लाइन प्रभारी

खबरें और भी हैं...