झुग्गी-झोपड़ी में वस्त्र बांटे
करनाल| राहगीरीके तहत चलाए जा रहे समर्पण अभियान के तहत रविवार सेक्टर-5 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में युवा ग्रामीण विकास मंडल द्वारा संचालित सरस्वती पाठशाला में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी पंकज नैन की अगुवाई में राहगीरी टीम के सदस्य योगेन्द्र भट्ट, आकाश भट्ट, सत्यवीर पोसवाल, विकास, प्रियंका, पुलिस निरीक्षक प्रतीक, पुलिस पीआरओ जसविन्द्र सिंह युवा ग्रामीण विकास मंडल के सलाहकार निदेशक धनेंद्र वशिष्ठ, अध्यक्ष नाहर सिंह कटारिया सेंटर संचालिका नेहा निगम टीम ने बच्चों-बुजुर्गों महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि यह वस्त्र राहगीरी कार्यक्रम में शहर के लोगों द्वारा एकत्रित किए जाते है। शहर के लोगों द्वारा समाज के जरूरतमंद लोगों के दिए जा रहे हैं।