- Hindi News
- 2,33,419 विद्यार्थियों ने दी रोड सेफ्टी परीक्षा
2,33,419 विद्यार्थियों ने दी रोड सेफ्टी परीक्षा
करनाल | एसपीअभिषेक गर्ग के आदेशानुसार डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में रोड सेफ्टी ट्रैफिक नियमों के बारे में स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्कूल लेवल पर विभिन्न प्राइवेट सरकारी स्कूलों के बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बताने के लिए रोड सेफ्टी पर आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसे देखते हुए सुबह दस बजे सड़क सुरक्षा के मद्देनजर रोड सेफ्टी के बारे में परीक्षा का आयोजन करवाया गया। परीक्षा में लाखों बच्चों ने भाग लिया। एसपी अभिषेक गर्ग ने विभिन्न स्कूलों में स्वयं जाकर रोड सेफ्टी यातायात के नियमों के बारे में दी जा रही परीक्षा का मुआयना किया। उनके साथ डीएसपी सतीश कुमार, डीएसपी गौरव पुनिया, रविकांत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस ने बांटे प्रश्न-पत्र
हरस्कूल मे करनाल पुलिस द्वारा प्रश्न पत्र वितरित किए गए। इस परीक्षा मे जिला करनाल के कुल 2,33,419 विघार्थियों ने भाग लिया। जिसमे पहले लेवल कक्षा प्रथम से कक्षा पांच तक के 1,07,311 विधार्थी, दूसरा लेवल कक्षा छह से कक्षा 8 तक के 68,462 विधार्थी, तीसरा लेवल कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के 57,466 विधार्थियों ने भाग लिया। एसपी ने कहा रोड सेफ्टी पर आधारित क्विज 13 दिसंबर को होगी।
रोड सेफ्टी से संबंधित परीक्षा देते विद्यार्थी, िनरीक्षण करते एसपी अभिषेक गर्ग