राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 13 से
बल्ला | जूनियरनेशनल स्टाइल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बल्ला के भवानी देवी मंदिर में करनाल जिले की टीम का चयन किया जाएगा। कबड्डी फैडरेशन करनाल के अध्यक्ष बलराज मान सेक्रेटरी तेजबीर मान ने बताया कि जूनियर नेशनल स्टाइल कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 14 दिसंबर को सोनीपत जिले के सिलाणा गांव में होने जा रही है। इसी को मध्य नजर रखते हुए करनाल जिले की टीम का चयन शनिवार को भवानी देवी मंदिर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें जिले के सभी जूनियर खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे इस मौके पर नफे सिंह पहलवान, महेंद्र पहलवान मंजीत आदि मौजूद रहे।