बस चालक काे आई झपकी, यात्री बाल-बाल बचे
दिल्लीसे अमृतसर जा रही दिल्ली डिपो की बस के ड्राइवर को कथित ताैर पर घरौंडा के नजदीक झपकी गई। इस कारण ड्राइवर का सिर स्टेयरिंग पर जा लगा। ड्राइवर को झपकी नेआ पर करीब 30 से 35 यात्रियों की जान सांसत में गई थी। यात्री अजय प्रवीन जो पानीपत से करनाल जा रहे थे। उन्होंने ड्राइवर को बस को साइड में लगाने को कहा। लेकिन ड्राइवर ने अपनी गलती मानने कुछ देर आराम करने की बजाए, उन्हें धमकाते हुए बस से नीचे उतरने के लिए कह दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली डिपो की यह बस दिल्ली से अमृतसर की ओर जा रही थी, जब बस दोपहर के समय घरौंडा के पास पहुंची तो बस चालक को झपकी गई। इस कारण बस कई हिचकौले खाने लगी। इसे देखते हुए बस में सवार यात्रियों के होश उड़ गए। उन्होंने ड्राइवर को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। यात्रियों की पूरी नजर करनाल तक ड्राइवर की आंखों पर लगी कि कई ड्राइवर को फिर से नींद जाए। मामले की सूचना डिपो जीएम रविंद्र पाठक को दी गई। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उन्हें शिकायत मिलती है तो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।