पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुलाराम ने रखी थी आजादी की नींव: अरोड़ा

तुलाराम ने रखी थी आजादी की नींव: अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | भारतीयस्वतंत्रता संग्राम की प्रथम क्रांति के नायक राव तुला राम की 189वीं जयंती पर राष्ट्र भक्त संगठन प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा रेलवे रोड शाद काम्पलेक्स में स्थित शहीदों के मंदिर में जयंती सभा का आयोजन किया गया। जयंती सभा के आरंभ में समिति के क्रांतिकारी देशभक्त सदस्यों ने अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में राव तुला राम के चित्र पर पुष्प भेंट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती सभा की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य एसआर पाहवा अमित ठाकुर ने की। जयंती समारोह को विभिन्न वक्ताओं जिनमें डाॅ. प्रितपाल सिंह, ओपी सचदेवा स्वामी ध्यान दीप भारती ने संबोधित किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि राव तुला राम सन 1857 की क्रांति के महानायक थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामकुमार सल्याण, राजेश पिचोलिया, अमन सिंह लबाणा, सतीश पांचाल, कांता शर्मा, जगदीश अरोड़ा, गुलाब सिंह पोसवाल, बलवान सिंह फौजी, सतीश राणा, सुल्तान सिंह आदि उपस्थित थे।

राव तुलाराम को श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति पदाधिकारी।