31 दिसंबर से पहले लगनी चाहिए रेडलाइट
उपायुक्तजे. गणेशन ने निर्मल कुटिया चौक सहित अन्य स्थानों पर भी रेड लाइट लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कहा कि शहर में किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था बहुत जरूरी है। डीसी लघु सचिवालय में निर्मल कुटिया चौक पर रेड लाइट संबंधित विषय पर मंगलवार को अधिकारियों से बात कर रहे थे।
रेडलाइट लगवाने के लिए लगा दिए गए टेंडर
उपायुक्तने निर्मल कुटिया चौक पर 31 दिसंबर से पहले-पहले रेड लाइट लगाने के निर्देश दिए। इस पर नगर निगम के एक्सईएन ने बताया कि निर्मल कुटिया चौक पर रेड लाइट लगाने के साथ-साथ सेक्टर-6 आईटीआई चौक पर भी रेड लाइट के टेंडर लगा दिए गए हैं। इन सभी चौकों पर निर्धारित समय के अनुसार रेड लाईट जल्द ही लगा दी जाएगी। उपायुक्त ने नेशनल हाईवे अथॉर्टी आफ इंडिया के एक्सईएन जीएल धवन को निर्देश दिए कि निर्मल कुटिया चौक पर बने पुलिस के कमरे को तुरंत हटवाया जाए ताकि दिल्ली से रहा ट्रैफिक साफ दिखाई दे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि इसी चौक पर जो सूखे खराब हालत में पेड खड़े हैं उन्हें भी तुरंत हटवाया जाए।
चौकाें क्रॉसिंग पर बनवाएं स्पीड ब्रेकर : उपायुक्तने नेशनल हाईवे अथार्टी आफ इंडिया के अधिकारियों को कहा कि हाईवे पर जो भी सभी चौकों तथा क्रासिंग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा इन स्पीड ब्रेकरों की जानकारी आने-जाने वाले लोगों को पता चले इसके लिए 50 मीटर की दूरी पर साइन बोर्ड लगवाएं तथा उन पर इस तरह की पुताई करें ताकि दूर से ही पता चले कि आगे स्पीड ब्रेकर हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर बने फ्लाई ओवर के आस-पास किसी भी तरह का कोई अवैध साइन बोर्ड नहीं लगा होना चाहिए और यदि लगा है तो तुरंत हटवाएं।
स्कूल बसें भी करें चेक
डीसीने एसएचओ हाइवे को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि रोजाना शहर में चलने वाली स्कूल बसों को नियमित रूप से चैक करें और किसी बस में कोई कमी पाई जाती है तो उसका तुरंत चालान किया जाए। आरटीए योगेश कुमार को भी निर्देश दिए कि वे जिला उपमंडल स्तर पर सभी स्कूलों की बसों की टेस्टिंग के लिए शिविर आयोजित करें।
संयुक्त टीमें करें चेकिंग
बैठकमें एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि आरटीए पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से बसों की चेकिंग करें, खासतौर पर स्कूल प्राईवेट बसों की, जिन बसों में कोई भी कमी पाई जाती है तो उसका चालान करके