पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान का शटर तोड़ कॉपर की तार चोरी बदमाशों ने चौकीदार समेत दो को पीटा

दुकान का शटर तोड़ कॉपर की तार चोरी बदमाशों ने चौकीदार समेत दो को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंने शुक्रवार सुबह सवा चार बजे करनाली गेट बाजार में बिजली की एक दुकान का शटर तोड़कर काॅपर की तारें चुरा ली। चोर जब घटना को अंजाम दे रहे थे तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही मार्केट का चौकीदार मौके पर पहुंचा। चोरों ने चौकीदार के सिर पर डंडा मार दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति की भी पिटाई कर दी।

रातभर मार्केट में चौकीदारी कर रहा रामकुमार करनाली गेट पर चाय पीने के लिए चला गया। इस दौरान तीन चोरों ने सतपाल की दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर जब दुकान से काॅपर के बंडल उठाकर अपनी कार में रख रहे थे। उस समय पास में ही रहने वाला अमर मंदिर में जाने के लिए वहां से निकल रहा था। उसने चोरों को देख शोर मचा दिया। उसका शोर सुनकर चाय की दुकान से चौकीदार रामकुमार भी वहां गया। चोरों ने चौकीदार के सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद कुछ अन्य लोग भी वहां इकट्ठा होने लगे तो चोर अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। चौकीदार रामकुमार का कहना है कि वह इन तीनों चोरों को पहचान सकता है।

दुकान मालिक सतपाल के अनुसार चोर दुकान में रखे काॅपर तार के बंडल उठा ले गए, जिनकी कीमत पांच लाख रुपए के लगभग है। इधर जांच अधिकारी श्रीकांत का कहना है चोरी हुए माल की कीमत चालीस से पचास हजार रुपए मान रहे हैं।

तरावड़ी. चोरीके बाद बिखरा सामान

खबरें और भी हैं...