तापमान बढ़कर 24 डिग्री पर आया
तापमान बढ़कर 24 डिग्री पर आया
करनाल. तापमानमें उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियसस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटों में बादल छाने और मौसम बिगड़ने के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री था। शुक्रवार को तेज धूप रही। दिन छिपने के बाद ही सर्दी का असर दिखाई पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में एक बार फिर से ठंड कड़क होगी। 17 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इससे पहले बादलों के साथ तेज हवा आंधी भी सकती है। गुरुवार को हवा की गति 11.6 किमी प्रति घंटा की दर्ज हुई, जबकि शुक्रवार को हवा की स्पीड घटकर 0.7 किमी हो गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी श्याम सिंह चौहान के अनुसार शुक्रवार को हवा में नमी की मात्रा सुबह 100 और शाम को 37 प्रतिशत रही।