पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | करनाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | करनाल

बसंतपंचमी का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर दिनभर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटा रहा। कई स्थानाें पर युवा सड़कों और गलियों में खड़े होकर भी पतंग उड़ाते देखे गए।

बसंत पंचमी पर्व पर शहर के कई स्कूलों-शिक्षण संस्थानों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर अलग ही छठा बिखेरी। कई मंदिरों में हवन किया गया और मां सरस्वती वंदना की। उधर शहरभर में अलग-अलग स्थानों पर युवाओं की टोलियां सुबह-सवेरे छतों पर चढ़कर पतंगबाजी करने लगी। 10 बजने तक आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अट गया। सेक्टर-13, शिव कॉलोनी, सदर बाजार, पुराना बाजार, सेक्टर-14, मॉडल टाउन आदि स्थानों पर पतंग उड़ाने वालों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

पूजनसे मनाया बसंत पंचमी पर्व: छठपर्व सेवा समिति मंडल की ओर से सूर्य मंदिर में बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम किया गया। पूजन में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुअों ने हिस्सा लिया। मंडल के प्रधान सुरेश ने बताया कि यह पूजन कार्यक्रम 14 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर उमेश चौहान, संजय यादव, अर्जुन पंडित, मुंशी, राम बहादुर, भोला, रोहित, सुधीर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...