एक कन्या दो घरों का करती है नाम रोशन : राणा
करनाल. गांवकुंजपुरा में राजपूत जन जागृति मिशन के द्वारा बेटियों के साथ बसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में बेटियों के साथ पतंग उड़ाई गई। समाजसेवी सुशील राणा ने कहा कि हर त्योहार बेटियों के साथ मनाया जाए, ताकि बेटियों को समाज में आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लड़कियों को लड़के के समान ही अधिकार देने होंगे। उन्होंने कहा कि एक लड़की दो घरों का नाम रोशन करती है। इस अवसर पर राजकुमार, पंकज, अमित, सुधीर, वेदपाल, राजेश, अशोक, सुमित, राजकुमार, काजल, दीपांशा, नेहा, सुषमा आदि मौजूद रहे।