गर्मी लगी तो बच्चे के कपड़े उतारे
दिन में ली शपथ, शाम को रचाई मेहंदी
सदस्यों को पर्चे बांटकर किया जागरूक
सवा माह का बच्चा भी बना साक्षी
पेयजल के लिए आक्रोशित हुए लोग
बहुत सी महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को समारोह में लेकर आई हुई थीं। समारोह के दौरान गर्मी का भी अहसास हुआ। खास तौर पर पीछे के ब्लॉक में बच्चों से लेकर बड़ों तक को गर्मी लगी। एक महिला ने गर्मी से परेशान अपने बच्चे के कपड़े तक उतार दिए, लेकिन उसके बावजूद उसे बच्चे को बाहर ही लेकर जाना पड़ा। बच्चों को लेकर महिलाएं परेशान भी दिखीं। कहीं महिलाएं बच्चों को सुला रही थीं तो कहीं दूध पिलाकर उन्हें शांत कर रही थीं।
बड़े भी हुए गर्मी से परेशान
शपथग्रहण समारोह में बच्चे ही नही बड़े भी गर्मी से परेशान हुए। चित्र में गर्मी से परेशान महिला को संभालती महिला पुलिस कर्मचारी।
जलमाना निवासी कुलजीत कौर ने हावर्ड से एलएलएम पास फतेहाबाद की जिप सदस्य युक्ति चौधरी को अपनी शादी में आने का निमंत्रण दिया।
दो जमा पांच जन आंदाेलन के सदस्यों ने पर्चे बांटकर अपनी बात उन तक पहुंचाने का प्रयास किया। आंदोलन के सदस्य रोहताश सिंहमार ने बताया कि शिक्षा का किस तरह व्यापारीकरण किया जा रहा है और सरकार भी इस मामले में कुछ नहीं कर रही है, इसी बात को प्रदेशभर से आए सदस्यों तक पहुंचाने के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं।