पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने मांगों को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन

संघ ने मांगों को लेकर आईजी को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | निजीस्कूलों द्वारा बच्चों अभिभावकों की प्रताड़ना की शिकायत लेकर अभिभावक एकता संघ के सदस्य आईजी राजबीर देसवाल से मिले। संघ सदस्यों ने आईजी को ज्ञापन साैंपकर स्कूलों द्वारा शिक्षा विभाग उच्च न्यायालय के आदेशों की उल्लंघना का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि स्कूलों को बढ़ी फीस लेने के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन स्कूल फिर भी मनमानी कर रहे हैं।

अभिभावक एकता संघ के अध्यक्ष निदेश नरूला, प्रो. एससी जैन आदि ने कहा कि जो अभिभावक अनधिकृत मदों की फीस को जमा नहीं कराते हैं, उन्हें बच्चों काे प्रताड़ित किया जाता है। बच्चों को प्रात:कालीन सभा में खड़ा कर दिया जाता है। कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने दिया जाता है। अभिभावकों को बार-बार बुलाकर धमकियां दी जाती हैं। उन्हें धमकियां दी जाती है कि उनके बच्चों के नाम स्कूल से काट दिए जाएंगे। पिछले दिनाें स्कूल ने एक अभिभावक के खिलाफ ऐसी ही शिकायत स्कूल में दी है। प्रो. जैन ने कहा कि स्कूलों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अवैध वसूली के लिए पुलिस की मदद लेने लगे हैं।