पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्यूप्रेशर शिविर लगाया

एक्यूप्रेशर शिविर लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | पतंजलियोग समिति भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सेक्टर-8 स्थित श्रीराम मंदिर में एक्युप्रेशर शिविर लगाया गया। पांच दिवसीय इस शिविर में दिल्ली से आए डाॅ. सुनील कुमार दूबे डाॅ. पवन कुमार कौशिक ने लोगों की जांच की। पतंजलि योग समिति की अटल पार्क शाखा की ओर से पूरा सहयोग किया गया। शिविर का उदघाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम कैलाश चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि एक्युप्रेशर योग प्राणायाम पद्धति भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है। इसमें बिना अंग्रेजी दवाइयों के प्रयोग के स्वस्थ रहा जा सकता है। इस अवसर पर हुकम सिंह कौशिक, पुरुषोत्तम अरोड़ा, वेदप्रकाश चौधरी, सूर्य प्रकाश आिद मौजूद रहे।

सेक्टर-8 श्रीराम मंदिर में एक्यूप्रेस शिविर का उद्‌घाटन करते डॉ. सुनील कुमार दूबे।