- Hindi News
- चौधरी चरण सिंह के नाम से संग्रहालय बनाने की मांग
चौधरी चरण सिंह के नाम से संग्रहालय बनाने की मांग
करनाल | सोमवारको जाट भवन में जाट महासभा जिला इकाई की बैठक हुई जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री चाैधरी अजीत सिंह के तुगलक रोड स्थित आवास को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम से संग्रहालय में तब्दील किए जाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त मकान को खाली कराने के लिए चौ.अजीत सिंह के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया वह बेहद निंदनीय है। प्रधान जोगिंद्र लाठर ने कहा कि मकान खाली कराने के इस बर्ताव को लेकर किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि तुगलक रोड स्थित उक्त कोठी को किसान नेता चौधरी चरण सिंह के नाम से संग्रहालय में तब्दील करने की मांग पूरी तरह से जायज है और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि यह जनभावना से जुड़ा मसला है।