पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

किसानों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमदाम पर धान की खरीद को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसानों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी बलराज सिंह को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान पंचायत ने चेताया कि अगर 24 घंटों में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो सड़कों पर उनका प्रदर्शन उग्र रूप लेगा। 25 सितंबर को फिर से किसान पंचायत होगी।

इससे पूर्व पुरानी कचहरी परिसर में किसान पंचायत हुई। किसान जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि वे अन्याय सहन नहीं करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि यदि तय समय में किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो वे बड़े आंदोलन को तैयार हैं। अब 25 सितंबर को पुन: किसान पंचायत बुलाई गई है। चालू सीजन में कम दाम में व्यापारियों द्वारा खरीदी जा रही धान को लेकर किसान परेशान हो चुका है। सूखे की मार को झेलते हुए लागत से अतिरिक्त खर्च करके धान की फसल पैदा की है, लेकिन मंडियों में तरह-तरह के बहाने बना कर व्यापारी आढ़तियों के साथ मिलकर धान को मनमर्जी के दामों पर खरीद कर रहे हैं, जिससे किसानों की पहले से बिगड़ी आर्थिक हालात और बिगड़ने लगी है।

साढ़ेतीन से दो हजार कर दिए 1509 किस्म के रेट

किसानोंने कहा कि चालू सीजन में धान की 1509 किस्म को तीन से साढ़े तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीद शुरू की गई थी, जो अब मात्र दो हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जा रही है। इतनी भारी मंदी आने के बाद किसान बेचैन हो उठा है। इस मौके पर किसान नेता रतनमान, रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, सुल्तान सिंह झिंवरहेड़ी, श्याम सिंह मान, बाबूराम बड़थल, शीशपाल शर्मा, श्याम सिंह चौहान, सुरेंद्र सांगवान, बलवान बदरान, खेम सिंह राणा, फतेसिंह, बाबूराम डाबरथला, यशपाल राणा, सतीश कलसोरा, धनेतर राणा, जोगिंद्र सिंह झींडा, पाल सिंह महमदपुर, नेकीराम, राम सिंह मोदीपुर, गुरमुख सिंह असंध, नकली राम मौजूद थे।

किसानों द्वारा अब तालाबंदी की दी गई धमकी

किसानोंने कहा है कि आढ़ती व्यापारी ने मिलीभगत करके या किसान को गुमराह करके कच्ची पर्ची पर धान खरीदने का प्रयास किया तो भाकियू कार्यकर्ता संबंधित आढ़ती की दुकान की तालाबंदी कर देंगे। इसके अलावा संबंधित मार्किट कमेटी के अधिकारी