पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन रैंक वन पेंशन का जल्द भुगतान की मांग

वन रैंक वन पेंशन का जल्द भुगतान की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसैनिक संघ मुख्यालय शाखा के पदाधिकारियों ने आज स्थानीय मिनी सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने सरकार से वन-रैंक वन पेंशन के अविलंब भुगतान की मांग की। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग भी संघ ने की। प्रदर्शन के बाद चेयरमैन राजबीर चौहान की अगुवाई में सैनिकों ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त बलराज सिंह को सौंपा।

चौहान ने कहा कि चुनाव से पूर्व रेवाड़ी रैली में नरेन्द्र मोदी द्वारा वन-रैंक-वन पेंशन के समर्थन किया था और यह घोषणा कि थी कि यदि उनकी सरकार आयी तो पूर्व सैनिकों की मांग पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि बीजेपी की केंद्र में सरकार आने के बाद सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिल जाएगा लेकिन अभी उन्हें लाभ नहीं मिला।

संघ की जनवरी से वृहद आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीयसैनिक संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि सितंबर/अक्टूबर 2014 की पेंशन के साथ रैंक-वन पेंशन का भुगतान किया जाता है, तो देशभर के पूर्व सैनिक वन रैंक-वन पेंशन के प्रारंभिक एक महीने की एरियर राशि जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। यदि दिसंबर 2014 तक वन रैंक-वन पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो जनवरी 2015 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर श्रृंखला बद्ध आंदोलन शुरु किया जाएगा।

प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते राष्ट्रीय सैनिक संघ के पदाधिकारी।