पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के मामले में एसपी से मिलने पहुंचे संगोही के लोग

हत्या के मामले में एसपी से मिलने पहुंचे संगोही के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | संगोहीगांव के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दस्तक दी। ग्रामीणों ने रांवर गांव के नरेंद्र मर्डर मामले में राजू उर्फ राजकुमार को नाजायज फंसाने पर विरोध प्रकट किया और पुलिस अधीक्षक से मामले में तफ्तीश करवाकर राजू का नाम हटवाने की मांग उठाई।

ग्रामीणों के साथ महिला रोशनी देवी ने कहा कि उसके बेटे राजू उर्फ राजकुमार का नाम रांवर गांव के नरेंद्र मर्डर मामले में नाजायज रूप से लिया जा रहा है। जबकि उनके बेटे राजकुमार का एक सप्ताह पहले विर्क अस्पताल में आप्रेशन हुआ था। उन्होंने बताया कि जिस समय मर्डर हुआ था उसका लड़का अपने घर पर था। इस बात का सारा गांव गवाह है। उस समय के मोबाइल कॉल की जांच भी करवाई जा सकती हैं। उन्हें नहीं पता उसके बेटे को किस वजह से फंसाया जा रहा है। जबकि उसका इस मर्डर मामले से उसका कोई ताल्लुक नहीं है।

उसका बेटा आप्रेशन होने के कारण घर पर ही आराम कर रहा था। इस बात की सारे गांव से पूछताछ की जा सकती है। ग्रामीण सतीश कुमार शर्मा, रामशरण, संजीव कुमार, राजकुमार, फूलसिंह, रामपाल, संगोहा, सतपाल, धर्मपाल, महेंद्र, अजय कुमार, अमित कुमार, धर्मवीर, रविंद्र, संजय कुमार आदि ने एसपी से मांग की कि सभी तथ्यों के मद्देनजर रखने हुए सही ढंग से तफ्तीश करवाकर न्याय दिलवाया जाए।

करनाल. जिलासचिवालय में एसपी को मिलने जाते संगोही के लोग।