- Hindi News
- रैली निकाल दिया ऊर्जा बचाने का दिया संदेश
रैली निकाल दिया ऊर्जा बचाने का दिया संदेश
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में आज राष्ट्रीय कैडेट कौर विभाग, महिला प्रकोष्ठ,कानून जागरुकता प्रकोष्ठ एनएसएस, मास कम्युनिकेशन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ऊर्जा बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई रैली में कॉलेज के विद्यार्थियों स्टाफ सदस्यों ने बढ़ चढ कर भाग लिया। इस मौके पर रैली को कॉलेज प्राचार्य डॉ.वाईपी शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। कॉलेज प्राचार्य ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए मनोबल बढ़ाया। रैली कॉलेज से होते हुए बस स्टैंड शहर के कई स्थानों से होते हुए सफलता वापस कॉलेज में पंहुची। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उर्जा उपकरणों का सदुपयोग करना चाहिए राष्ट्रीय कैडेट कौर विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके सिंधी ने कहा कि आज हमारा जीवन उर्जा पर निर्भर है हमें घरों कार्यालयों में बिजली के उपकरणों का सदुपयोग करना चाहिए। इस मौके पर एनएसएस के डॉ. सुलोचना नैन,महिला प्रकोष्ठ के रितु शर्मा, कानून जागरुकता प्रकोष्ठ के डॉ. बीके कौशिक बलराम शर्मा, कम्युनिकेशन विभाग के संदीप जोशी अनुराग वर्मा अन्य मौजूद रहे।
ऊर्जा बचाओ जागरुकता रैली निकालते डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र।