पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहनत करके मिलेगी सफलता : डॉ. शर्मा

मेहनत करके मिलेगी सफलता : डॉ. शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में कंप्यूटर विभाग के सौजन्य से कंप्यूटर पावर प्वाइंट प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को पावर प्वाइंट के माध्यम से दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने कहा कि आज सूचना क्रांति का दौर है। प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों द्वारा कुशलता अधिक मेहनत करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के संयोजक कंप्यूटर विभाग के प्रो अमरीश अग्रवाल, प्रो. अनिता शर्मा प्रो अमिता चोपड़ा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।