ट्रांसफार्मर बना लोगों के लिए की मुसीबत
करनाल | गलीनंबर 9 शिव मंदिर के नजदीक रहने वाले कॉलोनीवासियों के लिए गली के बीच में लगा ट्रांसफार्मर मुसीबत बना हुआ है। ट्रांसफार्मर गली के बीच में लगा होने के कारण लोगों के इसके नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। जो काफी जोखिम वाला होता है। कई लोग तो ट्रांसफार्मर के नीचे से गुजरने के कारण करंट की चपेट में भी आकर घायल हो चुके हैं। कॉलोनीवासी राजकली, विद्या,उषा देवी, सुखदेव, सोनिया, बाला, बीरू आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर गली के बीच में होने के कारण निगम उपमंडल अधिकारी रामनगर को शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं होगा। हर बार उन्हें आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। अगर ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से किसी के साथ कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेवारी निगम अधिकारियों की होगी। उन्होंने मांग की है कि ट्रांसफार्मर को गली के बीच से हटाकर किसी अन्य जगह पर लगाया जाए। ताकि उन्हें काफी हद तक राहत मिल सके।