- Hindi News
- पानी पानी कहने से प्यास नहीं बुझती: अरोड़ा
पानी-पानी कहने से प्यास नहीं बुझती: अरोड़ा
करनाल | गांवखिराजपुर में क्षेत्रीय संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा हरबंस लाल अरोड़ा ने श्रद्धालुओं से कहा कि मानव का जन्म बहुत बड़ा अनमोल र| है। राम, भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु सभी एक ही परमात्मा के नाम है। जैसे जल, वाटर सभी का एक ही नाम है। मानव की भूख रोटी रोटी कहने से नहीं मिटती। प्रत्यक्ष रूप से रोटी चाहिए, प्रत्यक्ष रूप से पानी चाहिए। इसी प्रकार मानव को प्रत्यक्ष रूप से निराकार ईश्वर के मिलने से मन को शांति मिलेगी। परमात्मा को पाने के लिए सतगुरु से ब्रह्मज्ञान की अनमोल दात प्राप्त करनी होगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्म की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति। जब हम ब्रह्म ज्ञान की अनमोल दात को प्राप्त कर लेते है, तो सभी भ्रम भूलेखे समाप्त हो जाते है। जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने सभी के लिए भौतिक सुखों की कामना की। इस अवसर पर रमेश, सुरज, धर्मपाल, पवन, रुपा, काजल, सुभाष सलूजा, सुरेश, मनोहर लाल सहित अन्य मौजूद रहे।