- Hindi News
- पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित की प्रतिभा
पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित की प्रतिभा
करनाल | डीएवीपीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में विज्ञापन और विक्रय प्रबंधन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम काम के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मेरी रूचि मेरा विज्ञापन विषय को विद्यार्थियों ने अपने अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, पकवान कला, फिल्म, कॉमेडी, शिक्षा रोजाना उपयोगी वस्तुओं पर अपनी अपनी प्रतिभा को पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में अपनी रूचि के अनुरूप अपने विषय का चयन करना चाहिए और कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. मोनिका बंसल ने सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो. एससी गर्ग ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास होता है।