मेहंदी शुभ एवं मंगल है : मुनि पीयूष
श्रीआत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में राष्ट्र संत वाचनाचार्य मनोहर मुनि महाराज के पावन सानिध्य में वैरागी पवन जैन की दीक्षा के उपलक्ष्य में मेहंदी का कार्यक्रम उत्साह एवं भाव भक्ति पूर्वक संपन्न हुआ। साध्वी जागृति ने अपने भजनों से भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। अनिता जैन, सुनीता जैन, नीलू जैन, सुकन्या ने अपने सुमधुर गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया। ज्ञान दिवाकर पीयूष मुनि ने कहा कि मेहंदी को लौकिक एवं धार्मिक कृत्यों में शुभ एवं मंगल माना जाता है। मेहंदी में मुख्य रूप से चार गुण हरापन, लालिमा, कोमलता तथा शीतलता।
व्यक्ति को जीवन में करने पड़ते हैं संघर्ष
इसीतरह श्रद्धा की जरूरत है। जीवन की प्रत्येक वेला में व्यक्ति को अनेक संघर्षों, विरोधों तथा संकटों का सामना करना पड़ता है, तभी वह अडिग रूप से आगे बढ़ सकता है। साधक कभी भी अपना कदम पीछे नहीं हटाता। कुछ लोग अपने ग्रहण किए हुए मार्ग पर आने वाली विपत्तियों से घबरा जाते हैं, परंतु मजबूत इरादे वाले लोग मंजिल तक पहुंचे बिना चैन नहीं लेते। इसी प्रेरणा को साधक को देने के उद्देश्य से दीक्षा से पूर्व मेहंदी की रस्म रखी जाती है। इस मौके पर सुशील जैन की ओर से प्रभावना तथा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।