- Hindi News
- शिव केवल नाम के नहीं काम के गुरु हैं : आनंद
शिव केवल नाम के नहीं काम के गुरु हैं : आनंद
करनाल | सेक्टर13 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित एसडी लिटिल एंजल स्कूल प्रांगण में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अभिनव आनंद ने शिरकत की। शिव गुरु महोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरु है। शिव के औढ़रदानी स्वरूप से धन, धान्य, पुत्र, संपदा आदि प्राप्त करने का व्यापक प्रचलन है, तो उनके गुरु स्वरूप से ज्ञान क्यों नहीं प्राप्त किया जा सकता। इसी धन संपदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है। इस अवसर पर निरंजन कुमार, सुनीता, अंजली भारती, अनीता, निर्मला, संजू, छोटू, किशोर, मोहन, कृष्णा, जितेंद्र वधवा, विभा सहित अन्य मौजूद रहे।