पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमधाम से मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

धूमधाम से मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | युवाबोलेगा बैनर तले एसडी मंदिर चौक पर शहीद भगत सिंह का 107वां जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम में घरौंडा के शहीद क्रांतिकारी मलखान सिंह को भी याद किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में देशभक्तों ने भाग लेकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट जेपी शेखपुरा ने की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के जन्मदिन पर हम कसम उठाते हैं कि अपने हलके में चल रहे चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगे और लोभ-लालच के चक्कर में वोट हथियाने वाले प्रत्याशियों का डट कर विरोध करेंगे।

वीर क्रांति दल के सदस्य राजबीर, योगेश शर्मा, बलदेव ने चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता बनी रहे। इसके लिए आम जनता को अपना मो. नंबर 8295771984, 9813032000 जारी किया। इस नंबर के तहत अगर कहीं पर भी हलके का कोई प्रत्याशी लोभ-लालच से अवैध सामान दे रहा हो तो तुरंत सूचित करें। इस मौके पर लाला सोहन लाल गुप्ता, भगत सिंह रेजीमेंट के कार्यकर्ता गोल्डी, पीरू, शेरा, जितेंद्र, लाली, दर्शन योगाचार्य, सोमपाल राणा, जगदीश सैन, डाॅ. तोमर, ईश्वर सैन, संदीप राणा, संदीप योगाचार्य, अनूप संधू, रामपाल मान आिद मौजूद रहे।

असंध | असंधके गुरुद्वारा डेहरा साहिब में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शहीद-ए आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह को श्रद्धांजलि के साथ की गई। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सह-सचिव भूपेंद्र सिंह असंध की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं निफा चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी करनाल के जिला प्रशिक्षक एमसी धीमान, मोहन सिंह, सुरेश कुमार, संजीव भारती गुरनाम सिंह वड़ैच आदि मौजूद रहे।

करनाल. शहीदभगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद खड़े युवा।

करनाल | शहीदआजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ ही निफा की असंध शाखा की शुरूआत की गई। गुरुद्वारा डेहरा साहिब में आयोजित रक्तदान शिविर में असंधवासियों ने रक्तदान कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष त्र