- Hindi News
- अंडर 11 स्केटिंग में दयाल सिंह स्कूल के मनिंद्र ने मारी बाजी
अंडर-11 स्केटिंग में दयाल सिंह स्कूल के मनिंद्र ने मारी बाजी
जिलाशिक्षा विभाग की ओर से कान्वेंट स्कूल में जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता अंडर-11 और अंडर-14 दो ग्रुपों में हुई। अंडर-11 क्वार्ड लड़कों की प्रतियोगिता में दयाल सिंह स्कूल के मनिन्द्र लाठर ने पहला, दयाल सिंह स्कूल के वश ने दूसरा दयाल सिंह स्कूल के नमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी आयु वर्ग लड़कियों की स्पर्धा में डीपीएस की मेघा प्रथम, कान्वेंट की अरांची द्वितीय तथा ओपीएस की जिया तृतीय रही। रोड रेस में दयाल सिंह स्कूल के मनिंदर ने पहला, दयाल सिंह स्कूल के नमन ने दूसरा तथा दयाल सिंह स्कूल के रनतेग सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रताप पब्लिक स्कूल की कशिश प्रथम, कान्वेंट की अरांची द्वितीय टैगोर बाल निकेतन की इशिका तृतीय रही। अंडर-14 इनलाइन में लड़कों में दयाल सिंह स्कूल के तनिश ने पहला डीपीएस के माहिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोड रेस में दयाल सिंह स्कूल के तनिश ने पहला कान्वेंट के आदित्य गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रिंक रेस में रोनाल्ड ने जीता प्रथम इनाम
अंडर-14इनलाइन में लड़कों में रिंक रेस में कान्वेंट के रोनाल्ड ने पहला और डीपीएस के नवराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में निशान पब्लिक स्कूल की अनन्या प्रथम रही। रोड रेस में लड़कों में डीपीएस के पुंज ने पहला और डीपीएस के नवराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में निशान पब्लिक स्कूल की अनन्या प्रथम और दयाल सिंह स्कूल की नुपुर द्वितीय रही।
करनाल| शिक्षाविभाग की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन ताईक्वांडो मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। मार्शल आर्ट स्पर्धा के 27 केजी भार वर्ग में जीजीएसएसएस करनाल की नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी खेल के 31 केजी भार वर्ग में इसी स्कूल की स्वाति ने पहला, 35 केजी में अनीता ने प्रथम, 39 केजी में दीपांशु ने पहला, 43 प्लस केजी में पलक ने प्रथम स्थान हासिल किया। ताईक्वांडो के अंडर 14 आयु वर्ग में 32 से 35 भार वर्ग में कृष्णा प्रणामी स्कूल की सिमरन ने पहला, 35 से 38 केजी में ओपीएस स्कूल सेक्टर-13 की रूबी ने पहला, 38 प्लस केजी में बीआरडी स्कूल की मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। ताईक्वांडो अंडर-14 ब्वायज प्रतियोगिता के 27 केजी में बीआरडीएस स्कूल की लविश ने पहला, 35 केजी में डीआईएस के राहुल