साफ-सफाई मानव की पहली प्राथमिकता: अंजु
करनाल | स्वच्छताव्यक्तिगत साफ-सफाई मानव की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेषतौर पर ग्रामीण आंचल पर इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लानी होगी। निर्मल भारत अभियान की ब्लॉक मोटिवेटर अंजू नवीन ने संयुक्त रूप से अतिरिक्त उपायुक्त गिरीश अरोड़ा के मार्ग दर्शन में मनाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांव रूकनपुर में सफाई अभियान के दौरान कही। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में कचरा गोबर डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनावा कर उनका नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच मदनलाल,ग्राम पंचायत की सदस्य प्रकाशी देवीुमन सहित स्वच्छता कमेटी के सदस्य ग्रामीण उपस्थित थे।