- Hindi News
- कल डीसी को ज्ञापन सौंपेगी भारतीय किसान यूनियन
कल डीसी को ज्ञापन सौंपेगी भारतीय किसान यूनियन
करनाल | प्रदेशभरकी अनाज मंडियों धान कपास के दामों में आई भारी गिरावट को लेकर हिसार के बरवाला स्थित मार्केट कमेटी परिसर में प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल सहित कई जिलों के किसान नेताओं ने भाग लिया। किसान नेता रतन मान ने किसान पंचायत से लौटने के बाद बताया कि 29 सितंबर को सभी जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे और प्रदेश की सड़कों को जाम करने का एलान किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से राज्य केंद्र सरकार की होगी।