हुडा पार्कों का किया सर्वेक्षण
करनाल | पर्यावरणसंरक्षण समिति द्वारा अपने अभियान के अंतर्गत हुडा पार्कों का सर्वेक्षण किया गया है। इस दौरान यह पाया गया है कि एसडीओ हार्टिकल्चर हुडा द्वारा सेक्टर 13 मार्केट में शॉप नंबर 43 के साथ एक दबे हुए पार्क को पुनर्जीवित करके कुछ छायादार पौधे लगाए गए हैं और उन पर ट्री गार्ड भी रखे गए हैं, लेकिन उन ट्री गार्ड को जमीन में सीमेंट ब्लाक से जाम नहीं किया गया। आवारा पशु जानवर घूमते रहते हैं, जिससे वे ट्री गार्ड गिर गए हैं। आवारा पशुओं एवं ट्रैफिक के कारण इस पार्क में लगाए गए पेड़ पौधों के टूटने खराब होने का खतरा भी हो गया है। इसलिए एसडीओ से मांग की जाती है कि दूसरे पार्कों की तरह इस पार्क में भी चारों तरफ ग्रिल फैंसिंग लगाकर पार्क की सुरक्षा की जाए।