पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो बहुमत से बनाएगी सरकार : सांगवान

इनेलो बहुमत से बनाएगी सरकार : सांगवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरौंडा. विधानसभाचुनाव मेंे 11 सरपंचों ने शनिवार को इनेलो को अपना समर्थन दिया। लाठर हाउस में सांगवान ने कहा कि सभी सरपंचों को इनेलो में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर सांगवान ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि इस पार्टी के पास अधिकांश उम्मीदवार उधार के हैं और वे स्वप्न प्रदेश में सरकार बनाने का देख रहे हैं। प्रदेश की जनता ऐसे स्वार्थी लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। आने वाला समय इनेलो का है।

करनाल. जिला सचिवालय में नामांकन जमा कराते करनाल सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस उम्मीदवार तेजपाल गर्ग।

इंद्री. इंद्री विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भीम सेन मेहता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

असंध. बृजेंद्र मान ने शनिवार को आजाद प्रत्याशी के तौर पर असंध सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इंद्री. आजादउम्मीदवार अमीचंद कंबोज अपना नामांकन पत्र समर्थकों के साथ दाखिल करते हुए।

घरौंडा. लाठरहाउस पर नरेंद्र सांगवान के साथ में उपस्थित सरपंच।