पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध लेखन में नौनीत वर्मा प्रथम

निबंध लेखन में नौनीत वर्मा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीपीजी कॉलेज में बीएमसी विभाग के तृतीय वर्ष के नौनीत वर्मा को सम्मानित किया गया। गत दिनों डीएवी महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं इको क्लब की ओर से अंतर महाविद्यालय स्तरीय निबंध लेखन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें डीएवी पीजी कॉलेज के बीएमसी विभाग के तृतीय वर्ष के नौनीत वर्मा को निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ वाईपी शर्मा ने नौनीत वर्मा को सम्मानित किया शुभकामनाएं दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में मेहनत करके आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ के डॉ रितु शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को भविष्य में अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है मास कम्युनिकेशन विभाग के प्रो. संदीप जोशी प्रो. अनुराग वर्मा ने कहा कि कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़-कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य माैजूद रहे

िनबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नौनीत वर्मा को शुभकामनाएं देते कॉलेज प्राचार्य साथ में स्टाफ सदस्य।