साक्षी आनंद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
करनाल | केवीएडीएवी कॉलेज से एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष की छात्रा साक्षी आनंद ने विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही कॉलेज की छात्राएं लक्ष्मी और प्रियंका ने भी क्रमश: तृतीय और ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा सहगल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केवीए डीएवी कॉलेज में मैरिट आने पर खुशी व्यक्त करती छात्राएं।