पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत कोष में भेजी 1.11 लाख की राशि

राहत कोष में भेजी 1.11 लाख की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जम्मूकश्मीर में बाढ़ से भारी जानमाल के नुकसान को देखते हुए मानव सेवा ही माधव सेवा को ध्यान में रखकर जाति, धर्म संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर शिव मंदिर सभा मोती नगर करनाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर निर्णय लिया कि इस विपदा की घड़ी में बाढ़ पीडि़तों की मदद करें। सभा के सदस्यों ने कालोनीवासियों के सहयोग से धनराशि एकत्रित की तथा बैंक ड्राफ्ट द्वारा एक लाख 11 हजार रुपए की धनराशि उपायुक्त बलराज सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में दी गई। सभा सभी मोती नगर निवासियों का धन्यवाद करती है, जिन्होंने इस विपदा की घड़ी में सहयोग राशि दी। इस अवसर पर विनोद शर्मा, धर्मवीर शर्मा, महेंद्र सरदाना, ईश्वर धीमान, नाथी राम, सुभाष गुप्ता, उमेश चौधरी, चरण दास धीमान, फकीर चंद शर्मा, संतोष बवेजा, जग्गो, प्रवीन कुमार, कर्मचंद आदि उपस्थित रहे।