रैली निकाल किया मतदान के प्रति जागरूक
करनाल | गुरुनानकखालसा कॉलेज में वन महोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ. पुष्पिंद्र कौर ने लोगों पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉलेज की एनएसएस, एनसीसी पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से गुलमोहर, अर्जुन, केसरिया, नीम आदि छायादार पेड़ लगाए। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने जागरुकता रैली निकालकर लाेगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, एड्स से बचाव पॉलिथीन हटाओ आदि का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीर सिंह, डॉ. देवी भूषण, डॉ. गुरविंद्र सिंह, डॉ. सीमा शर्मा डॉ.सोनिया वधावन ने विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया।