- Hindi News
- बात करने के बहाने कार में बैठाकर कोर्ट से किया वकील का अपहरण
बात करने के बहाने कार में बैठाकर कोर्ट से किया वकील का अपहरण
करनालसे वकील जगमाल का कार में सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत अपहरणकर्ताओं का पीछा कर तरावड़ी के पास आरोपियों को पकड़कर वकील को छुड़वा लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित सिंह ने कहा कि अपहरणकर्ता आरोपियों से वकील को छुड़वा लिया गया है। तीनों आरोपी पुुलिस की गिरफ्त में हैं।
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि करनाल कोर्ट में पंजाब के कई लोगों के किसी मामले को लेकर पेशी थी। आरोपियों ने वकील को कार में बैठाया और कहा कि उनसे कुछ बात करनी है। जब तक वकील कुछ समझ पाता, तब तक कार में सवार व्यक्ति कार को चंडीगढ़ की ओर दौड़ा ले गए। वकील के अपहरण की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जिले में वीटी करा दी। पुलिस ने आरोपियों की कार का पीछा करते हुए तरावड़ी के पास अपहरणकर्ताओं की कार के आगे अपनी जिप्सी खड़ी कर आरोपियों को पकड़ लिया। जिला पुलिस की अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
हुडा दफ्तर पर सीएम फ्लाइंग का छापा
मंगलवारको सीएम फ्लाइंग ने हुडा कार्यालय पर छापा मारा। टीम सदस्यों ने हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। फ्लाइंग का छापा पड़ते ही कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइंग टीम गैर हाजिर कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर अपने साथ ले गई। सुबह दफ्तर लगने के समय सीएम फ्लाइंग डीएसपी शिव कुमार के नेतृत्व में हुडा कार्यालय पहुंची। टीम सदस्यों को इस दौरान कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले।