पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1200 बेरोजगारों ने किया भत्ते के लिए आवेदन

1200 बेरोजगारों ने किया भत्ते के लिए आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले साल पाए गए थे 570 फर्जी भत्ता भोगी

बेरोजगारीभत्ता लेने के लिए करीब 12 सौ नए आवेदकों ने आवेदन किया है। लेकिन उन्हें तुरंत बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाएगा। उन्हें तब तक इंतजार करना होगा, जब तक आवेदन करने वालों की पूरी तरह से जांच नहीं कर ली जाती कि वे सही में बेरोजगार है या भी नहीं। रोजगार कार्यालय अधिकारी के अनुसार काफी संख्या में बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आवेदन आए है। उनकी जांच की जा रही है, जांच के बाद ही उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

लेकिन इस बार बेरोजगारों ने पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा आवेदन किए हैै। उनकी जांच में कुछ टाइम तो लगेगा ही। बेरोजगार सुनील कुमार, अमित कुमार ने कहा कि वे कई सालों से बेरोजगार है, लेकिन बेरोजगारी भत्ता के लिए पहली बार आवेदन कर रहे है। क्योंकि उन्हें पता चला कि सरकार बेरोजगारों का बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने जा रही है। इस कारण आवेदन किया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पांच हजार से अधिक हो जाएंगे संख्या

उन्होंनेकहा कि अब तक करीब 3908 बेरोजगार रोजगार कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। अगर नए आवेदनकर्ता जांच में सही पाए गए तो उनकी संख्या बढ़कर पांच हजार से भी अधिक हो जाएगी। जो अन्य जिलों से भी ज्यादा होगी। पढ़ाई के हिसाब से भत्ता बेरोजगारों को दिया जाता है। कम से कम पांच सौ रुपए अधिक से अधिक 15 सौ रुपए बेरोजगारों को दिए जाते हैं। सरकार की ओर से इससे ज्यादा पैसे देने का प्रावधान नहीं है।

जो सही उसी को लाभ

रोजगारअधिकारी ने कहा कि जिन्होंने भत्ते के लिए आवेदन किया है। उनके घर-घर जाकर इन्क्वायरी की जाएगी। पता लगाएंगे वे नौकरी तो नहीं कर रहे हंै। सरकार ने योजना बेरोजगारों के लिए चलाई थी। लेकिन काफी संख्या में लोग योजना का फर्जी तरीके से लाभ ले रहे थे। इस कारण सरकार के आदेशों पर आवेदन करने वालों की जांच करवाई जा रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल करीब 570 युवक युवतियां फर्जी तरीके से बेरोजगारी भत्ता लेते हुए पाया गया। जिनका भत्ता काट दिया गया था।

जो रह गए तो रह गए

बेरोजगारकार्यालय में एक नवंबर से तीस नवंबर तक बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन जमा हुए। बेरोजगारी भत्ता के लिए वह युवक या युवती आवेदन कर सकता था, जिन्होंने बेरोजगारी कार्यालय में नाम दर्ज करवाए हुए तीन स