पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग हादसों में कई लोग घायल

अलग-अलग हादसों में कई लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइकिल से इंद्री जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर

> सभी घायलों को कराया गया सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती।

भास्करन्यूज |करनाल

जिलेके विभिन्न क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। शिव कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ऑटाे में सवार होकर लघु सचिवालय में तारीख के लिए आया था। जैसे ही वह सेक्टर 12 के पास पहुंचा तो कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार विनोद घायल हो गया। वहीं कुंजपुरा निवासी तरसेम अपनी बहन के साथ काछवा से करनाल रहा था कि एसपी कोठी के बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक गिर गई। इससे दोनों घायल हो गए। वहीं सेक्टर 9 निवासी रेनू स्कूटी से घर की ओर जा रही थी कि सेक्टर 9 के पास एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। घायलों का करनाल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

इंद्री | सड़कहादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडीपीओ दिलबाग सिंह हुड्डा ने सूचना मिलते ही उन्हें इंद्री सीएचसी पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण करनाल ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। पहली घटना सुबह पाल कॉलोनी निवासी करीब 35 वर्षीय सोनू के साथ हुई अपने घर से इंद्री साइकिल पर रहा था। लाडवा की ओर से रहे अज्ञात तेज ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी और चालक भागने में कामयाब हो गया। दूसरी घटना गांव धूमसी के समीप लगे टोल बैरियल के समीप गांव रींडल निवासी करीब 25 वर्षीय जोनी के साथ हुई। जोनी अपने गांव से बाइक पर सवार होकर यमुनानगर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह टोल बैरियर के समीप पहुंचा तो उसे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को बीडीपीओ दिलबाग सिंह हुड्डा ने उनके परिजनों को बुलाकर प्राथमिक उपचार के बाद करनाल ट्रामा सेंटर में भिजवा दिया। थाना प्रभारी बीरबल का उक्त दोनों मामलों में कहना है कि शिकायत मिली है पुलिस घटनाओं की गहनता से जांच कर रही है। ताकि टक्कर मारने वालों का पता लगाया जा सके।