पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरीशुदा पांच बाइक सहित तीन गिरफ्तार

चोरीशुदा पांच बाइक सहित तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | जिलेमें चोरी की वारदातों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंचार्ज एंटी आॅटो थैफ्ट स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के तहत नाकाबंदी कर आरोपी शीशपाल निवासी लाडवा कुरुक्षेत्र दनियालपुर मोड़ करनाल के पास से चोरीशुदा बाइक सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 9 दिसंबर तक रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी सौरभ उर्फ मोनू के बारे में बताया। आरोपी सौरभ उर्फ मोनू निवासी शिव कॉलोनी करनाल को शिव कॉलोनी करनाल से काबू कर लिया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी प्रवीन उर्फ टीटर निवासी शिव कॉलोनी करनाल को चोरीशुदा एक्टिवा सहित हांसी चौक करनाल से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कुल पांच मोटरसाइकिल सहित एक एक्टिवा बरामद की है। चोरीशुदा बाइक एक्टिवा की चोरी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया।