आज 3 घंटे का बिजली कट
करनाल | 132केवी नेवल सब स्टेशन पर रख रखाव मरम्मत की वजह से 33 केवी सब स्टेशन नली पार 33 केवी सब स्टेशन से चलने वाले सभी घरेलू कृषि फीडरों की बिजली आज सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक बाधित रहेगी। इस वजह से कुंजपुरा, नेवल, नली पार, नली खुर्द, डबरकी, चुंडीपुर, जडौली आदि गांवों की बिजली सप्लाई बाधित होगी। एसडीओ ने कहा कि इसके अलावा दोपहर 1 बजे से चार बजे तक 132 केवी सब स्टेशन नेवल से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी मरम्मत रखरखाव की वजह से बाधित रहेगी।