- Hindi News
- बैंक में जिनका खाता नहीं वे शीघ्र खुलवा लें अपना खाता
बैंक में जिनका खाता नहीं वे शीघ्र खुलवा लें अपना खाता
करनाल | उपायुक्तजे.गणेशन ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत जिन परिवारों का अभी तक बैंक में कोई भी खाता नहीं खुला है, वे व्यक्ति शीघ्र अति शीघ्र प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत अपना खाता खुलवाएं। उपायुक्त मंगलवार को बाद दोपहर कैंप कार्यालय में सभी बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर जिस भी व्यक्ति का खाता है वे अपना आधार नंबर जमा करवा दें, ताकि खाते को आधार नंबर के साथ जोड़ा जा सके। आधार नंबर जोड़ने से लाभार्थी को विभिन्न योजनाओं का सीधा खाते में लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि लाभार्थी को रुपए डेबिट कार्ड के बारे में भी जागरूक करें, जिन व्यक्तियों ने रुपए डेबिट कार्ड अभी तक नहीं लिए है,उन्हें यह कार्ड उपलब्ध करवाएं ताकि लाभार्थियों को योजना के तहत 1 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा मिल सके। उपायुक्त जे.गणेशन ने बैंकर्स को कहा कि जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए बैंक में आए उसे किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। यही नहीं खाता खोलने से पहले व्यक्ति को इस योजना की पूरी जानकारी विस्तृत तौर पर दी जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के तहत पाया गया है कि कुछ व्यक्ति जानकारी तो लेते हैं,लेकिन खाता नहीं खुलवाते हैं,इसलिए परिवार में एक व्यक्ति का बैंक में खाता जरूर होना चाहिए।
पहले खाता है तो जमा करवा दें आधार नंबर
उन्होंनेयह भी कहा कि जिन व्यक्तियों ने बैंक में अपना खाता खुलवा रखा है वे दोबारा से इस योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाए और अपने पुराने खाते में आधार नंबर जमा करवाएं। इस मौके पर एलडीएम आदर्श बावेजा,पीएनबी बैंक के सर्कल हेड राकेश गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।