पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिषेक को मिला प्रथम इनाम

अभिषेक को मिला प्रथम इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओपीएसविद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक अविनाश बंसल ने विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार 12वीं कक्षा के अभिषेक काे मिला तथा बेहतर सदन का अवार्ड आकाश सदन ने पाया।

खेल प्रतियोगिता के स्कूल के चार सदनों के बीच हुई। लड़कों की 50 मीटर रेस में आकाश हाउस और लड़कियों की 50 मीटर रेस में पृथ्वी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान अग्नि हाउस और लड़कियों की 100 मीटर रेस में पवन हाउस ने प्रथम स्थान पाया। शैक रेस में अग्नि हाउस पोटेटो रेस में आकाश हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वेटर रेस में अग्नि हाउस ने पहला और हर्डल रेस में पवन हाउस ने बाजी मारी। स्किपिंग रेस में अग्नि हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के संस्थापक ने बच्चों ने खेल भावना से खेलते रहने की सीख दी। बच्चों ने एरोबिक्स के माध्यम से शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।

करनाल. खेलकूदप्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मािनत करते मुख्य अितथि।

करनाल. खेलकूदप्रतियोगिता में बाधा दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।

करनाल| दयालसिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 के रोलर स्केटिंग खिलाडिय़ों ने रोहतक में हुई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आठवीं कक्षा की निष्ठा ने तीन गोल्ड एक चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। तीसरी कक्षा के मनिंदर लाठर ने एक गोल्ड, एक सिल्वर एक ब्रांज मेडल हासिल किया। पांचवीं कक्षा के छात्र तनिष चोपड़ा ने एक सिल्वर एक ब्रांज मेडल प्राप्त किया। चौथी तीसरी कक्षा के हार्दिक वंश शर्मा ने एक सिल्वर मेडल जीता। नौंवीं कक्षा के छात्र शिवम अग्रवाल ने एक सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।