डॉक्टर के साथ हुई कहासुनी, समझौता
करनाल | सिटीथाना क्षेत्र में कर्ण गेट के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक डाक्टर पर उनकी बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी श्रीदत्त शर्मा ने कहा कि उनके पास एक शिकायत आई थी। मामले की जांच करने में पाया कि मामला छेड़खानी होकर आपसी कहासुनी का था। डॉक्टर की लड़की के भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर मामले को शांत करवा दिया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।