पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्हाट्स एप पर होगी शहर की पुलिस

व्हाट्स एप पर होगी शहर की पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | शहरमें लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अपराधियों तक शीघ्र पहुंचने के लिए पुलिस व्हटस एप पर आएगी। अर्थात कोई भी व्यक्ति अपने आस पास हो रही आपराधिक घटनाओं का वीडियो फोटो बनाकर करनाल पुलिस के नंबर पर भेज सकेगा।

पुलिस द्वारा इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है। एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि वर्तमान समय में लोगों के फोन पर व्हाट्स एप है। जिससे सेकेंडों में फोटो या वीडियो कही पर भी पहुंचाया जा सकता है। पुलिस ने इसका प्रयोग आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए करने जा रही है। चेनस्नेचिंग चोरी की लगातार बढ़ रही है वारदात : शहरमें ज्यादातर चेन स्नेचिंग चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधी घटना करके चला जाता है, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलता। इस कारण शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अब व्हटस एप को मुख्य हथियार बनाने जा रही है। पुलिस अपराध रोकने के लिए आमजन की सहायता मांग रही है।