पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत और बजरी से राहगीर परेशान

रेत और बजरी से राहगीर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असंध | कस्बेमें मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। बजरी रेत विक्रेताओं ने अवैध रूप से बजरी, रेत अन्य भवन निर्माण सामग्री सड़कों के किनारों डाल रखा है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के करनाल मार्ग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लेकर ड्रेन तक भवन निर्माण सामग्री की दुकानों की भरमार है।

विद्यालय से लेकर ड्रेन तक सामान्य अस्पताल, स्कूल, नई अनाज मंडी, बैंक अन्य कई डॉक्टरों के क्लीनिक हैं। तेज हवा से रेत उड़कर सड़क पर मौजूद भवनों में प्रवेश करता है। जिसकी वजह से यहां पर रहने वाले मरीज, कर्मचारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं रेत, बजरी अन्य भवन निर्माण सामग्री से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसी तरह जींद, कैथल सालवन रोड पर भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। शहर के लोगों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

असंध . करनालमार्ग पर सड़कों के किनारों पर पड़े रेत के ढेर।