पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मियों को समय से दें पदोन्नति: कादियान

कर्मियों को समय से दें पदोन्नति: कादियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | बीएसएनएलइंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने मानव सेवा संघ हाल में मीटिंग की, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के सर्कल सेक्रेटरी एमएस कादियान सेंट्रल हेडक्वार्टर से कैशियर कुलदीप सिंह ने की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कादियान ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति दी जाएगी। उनसे जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। बैठक में मांग उठाई गई कि फील्ड में काम करने वाले सभी टीटीए साथियों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह कन्वेंस चार्जेज दिया जाए। बकाया तबादला प्रार्थना पत्रों को कंसीडर किया जाए। पानीपत एमएससी में टीटीए की तर्ज पर सभी जेवाईओ की भी शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाए। नोन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों को दिया जाने वाला 200 रुपए का टाक टाइम सभी नेटवर्कों में काम करे। टीटीए की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। बैठक में जिला सचिव ईश्वर सिंह मलिक, जय भगवान सैनी, मांगे राम, प्रीतम सिंह, अमित कुमार , सांवत सिंह, संजीव कुमार, प्रवीन कुमार, सौरभ वत्स, हंसराज, बलराम रंगा, प्रवेश कुमार, प्रवीन बजाज, चंद्रमोहन आदि उपस्थित रहे।