पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में राकेश जिला कुमार और अशोक बना जिला केसरी

कुश्ती में राकेश जिला कुमार और अशोक बना जिला केसरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाखेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से अभिमन्यु स्केटिंग हाल में जिला कुमार जिला केसरी अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन जूनियर सीनियर पहलवानों ने दर्शकों को खासा रोमांचित किया। जिला कुमार का खिताब राकेश गगसीना जिला केसरी का ताज अशोक कुमार मखाला के सिर बंधा। राकेश गगसीना ने राकेश संगोहा और अशोक कुमार मखाला ने लखबीर चोरकारसा को हराया। राेहतक मंडल के खेल उपनिदेशक एसबी सहगल ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सीनियर वर्ग के 50 केजी भार वर्ग में गौरव सालवन ने पवन बड़ौता, 52 केजी में पवन बड़ौता ने अवतीश बस्तली, 58 केजी में अजायब सिंह गगसीना ने कुमार सिंह कालरम, 63 केजी में सुनील उचाना ने गौरव कालरम, 69 केजी में अंकित उचाना ने प्रदीप सांभली, 76केजी में राकेश संगोहा ने अजीत बल्ला, 85 केजी में गुलशन सांभली ने अर्जुन सांभली को हराया।

18वर्ष आयु वर्ग में ये पहलवान बने विजेता

18वर्ष आयु वर्ग की कुश्ती के 42केजी भार वर्ग में दीपक घोघड़ीपुर ने अमित घाोघड़ीपुर, 50 केजी में गौरव बल्ला ने अंकुश इंद्री, 54 केजी में सन्नी नरूखेड़ी ने अंकुश गोल्ली, 58 केजी में अंकित बल्ला ने अंकित मान घोघड़ीपुर, 63केजी में राकेश गगसीना ने अंकित कालरम, सुनील बस्तली ने अर्जुन सालवन, 76 केजी में अमित कालरम ने सुखदेव गगसीना को हराया।

जिला स्तरीय अखाड़ा केसरी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रोहतक मंडल के खेल उपनिदेशक एसबी सहगल ने पहलवानों की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे जिंदगीभर खेलों से जुड़े रहें। क्योंकि हमें शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में खेल बहुत जरूरी हैं। इस अवसर पर डीएसओ कर्मचंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिले की खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर फुटबाल कोच अनिल कुमार, साइक्लिंग कोच जोगिंद्र सिंह, पहलवान सुरेंद्र बड़ौता आदि उपस्थित रहे।

करनाल. अभिमन्युस्केटिंग हाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान आपस में भिड़ते दो खिलाड़ी।

16 वर्ष आयु वर्ग की कुश्ती के 30 केजी भार में नवदीप शेरगढ़ टापू ने तुषार सालवन, 32 केजी में ईशु बस्तली ने राहुल शेरगढ़, 34 केजी में अमित जाणी ने सावन बस्तली, 36 केजी में निर्मल गगसीना ने अंकित बल्ला, 38 केजी में प्रवीन बड़ौता ने गौरव बल्ला, 40 केजी में शुभ