- Hindi News
- अभद्र व्यवहार के आरोप में सुनवाई 10 को पंचकुला में
अभद्र व्यवहार के आरोप में सुनवाई 10 को पंचकुला में
करनाल | सीएमओद्वारा कथित तौर पर जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के आरोप के मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं पंचकुला में होगी। जानकारी देते हुए जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट संजय मदान ने बताया कि जिला के सीनियर एडवोकेट सतीश बतरा का एक स्थानीय प्राईवेट अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही के कारण निधन हो गया था। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा पुलिस में भी की गई थी। मेडिकल परामर्श के लिए सरकारी अस्पताल में गए टैक्सेशन बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सीएमओ ने केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि कार्यालय से जाने की बात भी कही और इस रिर्पोट में भी देरी की। परिणामस्वरूप टैक्सेशन बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को की। जिसकी सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।