पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन घंटे ट्रेन लेट हुई तो वापस ले सकेंगे टिकट के पैसे

तीन घंटे ट्रेन लेट हुई तो वापस ले सकेंगे टिकट के पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशनों पर धुंध-सूचक कार्य-प्रणाली की शुरुआत

रेलवेद्वारा धुंध के दौरान यात्रियों को लेट होने वाली ट्रेनों के कारण परेशानियों से बचाने के लिए स्टेशनों पर पीआरएस काउंटर खोलने की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार तीन घंटे से अधिक विलंब से चलने वाली रेलगाडिय़ों के यात्री अपना टिकट का पैसा भी वापस ले सकेंगे।

इसके लिए रेलवे द्वारा पीआरएस काउंटर खोले जाएंगे। सुविधा सर्दियों तक ही लागू रहेगी। इसके अलावा रेलवे द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी खान-पान स्टॉल पूरा दिन खुलें हो। वहां चाय, बिस्कुट, वैफर्स इत्यादि उपलब्ध रहें। इन स्टालों पर कोई अतिरिक्त प्रभार लिया जाए। नई दिल्ली रेलवे अधिकारी एएस मेद्यी ने बताया कि रेलवे द्वारा धुंध कोहरे को देखते कई योजनाएं लागू की है। इनको उद्देश्य रेलवे यात्रियों को सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचाना है।

कोहरे की सूचना के लिए स्टेशन कार्य नियमावली में विस्तार से सूचीबद्ध स्टेशनों पर विजन टेस्ट ऑब्जेक्ट को स्टेशन के स्टार्टर सिगनल से 180 मीटर पर स्थापित किया गया है यदि स्टेशन अधीक्षक,मास्टर स्टेशन से इस विजन टेस्ट ऑब्जेक्ट को देखने में असमर्थ रहता है, तो कोहरे की घोषणा कर दी जाती है और इस स्थिति के लिए दिए गए परामर्श अमल में लाए जाते हैं। यह विजन टेस्ट ऑब्जेक्ट स्टेशन पर किसी भी तरह की वस्तु हो सकता है।

बीच में ड्यूटी बदल सकेंगे रेलवे चालक

रेलवेद्वारा सर्दियों के दौरान धुंध में ट्रेनों को लेट होने से रोकने परिचालन में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहु-स्तरीय एवं विस्तृत योजना तैयार की है। योजना के तहत अब तो विलंब से चलने वाली ट्रेन के ड्राइवरों की डयूटी बीच रास्ते में भी बदली जा सकेगी। स्टेशनों पर ट्रेनों का जमावड़ा भी नहीं लगेगा। रेलवे द्वारा महाप्रबंधक के निर्देश पर मंडल स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा रात्रि के दौरान कार्य पर निगरानी रखी जाएगी।

दृश्यता बढ़ाने को बनाई चमकदार धारियां

रेलवेस्टेशनों पर पटाखों की सुनिश्चित करना। दृश्यता को बढ़ाने के लिए सिग्नल साइटिंग बोर्डों अर्थात यात्री एवं माल रेलगाड़ी चेतावनी बोर्डों पर चमकदार पेंट, धारियां बनाई गई हैं। लोको पायलटों की सिग्नलों दृश्यता बढ़ाने के लिए सिगनल आर्म्स पर हाईलाइटर ग्रेड वाली चमकदार धारिया बनाई गई हैं।