- Hindi News
- डिजिटल लाइफ प्रमाण पत्र के लिए शिविर आज से
डिजिटल लाइफ प्रमाण पत्र के लिए शिविर आज से
करनाल | रक्षापेंशन संवितरण अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि सभी रक्षा पेंशनभोगी जिनकी वार्षिक पहचान दिसंबर में होनी थी और उन्होंने अभी तक अपनी वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाण पत्र नहीं दिया है,उनके लिए आगामी 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रक्षा पेंशन वितरण कार्यालय में डिजिटल लाइफ प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए रक्षा पेंशनभोगियों को अपने साथ आधार कार्ड,मोबाइल सेट, पीपीओ संख्या बैंक खाता संख्या अपने साथ जरूर लेकर आना होगा, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिलता रहे।